केरल घूमने गये थे परिवार के लोग, घर से लाखों जेवर चोरी

घटना हेस्टिंग्स थानांतर्गत क्लाइड रो स्थित एक मकान की है.

हेस्टिंग्स इलाके के क्लाइड 
रो की घटना कोलकाता. केरल घूमने गये एक व्यवसायी केे घर से 20 लाख रुपये के आभूषण और बेशकीमती घड़ियां सहित अन्य सामानों के चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना हेस्टिंग्स थानांतर्गत क्लाइड रो स्थित एक मकान की है. इस घटना के बाद घर के मालिक जितेश विक्रम नोपानी ने इसकी शिकायत हेस्टिंग्स थाने में दर्ज करायी है. उन्होंने चोरी के लिए घर के नौकरों पर संदेह व्यक्त किया है. क्या है मामला : पुलिस सूत्रों के अनुसार जितेश विक्रम नोपानी ने शिकायत में बताया कि वह क्लाइड रो में अपने मकान में अपने मां-बाप, पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ रहते हैं. उनके घर में 5 नौकर और एक नैनी भी काम करती है. उन्होंने बताया कि वह 26 दिसंबर को अपनी पत्नी और बेटी के साथ केरल घूमने गये थे. आरोप है कि 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक वह केरल में थे. बताया गया कि केरल जाने से पहले उनके कमरे की आलमारी में डिजिटल लॉक लगाने का काम चल रहा था. इस कारण अस्थायी रूप से कुछ कीमती सामान गेस्ट रूम की एक लॉक्ड अलमारी में रख दिये गये थे. इनमें आभूषण, नकदी, महंगी घड़ियां, पासपोर्ट और अन्य निजी सामान शामिल थे. इसके अलावा कुछ बैंक से जुड़े दस्तावेज, छोटे मूल्य के सिक्के और अन्य व्यक्तिगत वस्तुएं भी उसी अलमारी में रखी गयी थीं. छुट्टी से लौटने के बाद जब पीड़ित अपनी घड़ियां और निजी अंगूठी तलाश रहे थे, तब उनके गायब होने का पता चला. इसके बाद जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि उनकी गैरमौजूदगी में घर से कई कीमती सामान चोरी हो चुके हैं. चोरी गये सामानों में लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये नकद, आभूषण, ब्रांडेड घड़ियां, ब्रांडेड सनग्लासेज और तीन पासपोर्ट शामिल हैं. पासपोर्ट के गायब होने को लेकर परिवार ने विशेष चिंता जतायी है. घर से कुल 20 लाख रुपये के सामान चुराये गये हैं. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. चोरी घर के अंदर से होने के कारण पुलिस घरेलू कर्मचारियों से लेकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >