बुक फेयर के लिए रविवार को ब्लू लाइन पर अतिरिक्त मेट्रो

गुरुवार को 49वें इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर का उद्घाटन हुआ. पुस्तक प्रेमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता मेट्रो ने रविवार, एक फरवरी को ब्लू लाइन पर अतिरिक्त मेट्रो चलाने का फैसला किया है.

सरस्वती पूजा और नेताजी जयंती के अवकाश के कारण शुक्रवार को कम ट्रेनें चलेंगी

49वें इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर के मद्देनजर मेट्रो सेवा में बदलाव

कोलकाता. गुरुवार को 49वें इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर का उद्घाटन हुआ. पुस्तक प्रेमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता मेट्रो ने रविवार, एक फरवरी को ब्लू लाइन पर अतिरिक्त मेट्रो चलाने का फैसला किया है. मेट्रो अधिकारियों के अनुसार उस दिन 130 की जगह 160 मेट्रो सेवाएं संचालित होंगी. एक फरवरी को ब्लू लाइन का शेड्यूल: मेट्रो के नोटिफिकेशन के मुताबिक बुक फेयर के लिए रविवार, एक फरवरी को ब्लू लाइन पर एक्स्ट्रा मेट्रो चलायी जायेंगी. हर रविवार की तरह सर्विस सुबह 9 बजे दक्षिणेश्वर, शहीद खुदीराम और नोआपाड़ा से शुरू होगी. शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर के लिए आखिरी मेट्रो रात 9:30 बजे की जगह 9:33 बजे रवाना होगी. शहीद खुदीराम से दमदम के लिए आखिरी मेट्रो रात 9:44 बजे चलेगी. दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम के लिए आखिरी सर्विस में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 23 जनवरी को कम मेट्रो सेवाएं: सरस्वती पूजा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के कारण 23 जनवरी को सरकारी अवकाश रहेगा. इस दिन ब्लू लाइन मेट्रो कॉरिडोर में 272 की जगह 236 मेट्रो चलेंगी. अप और डाउन दिशा में 118-118 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर के लिए दो स्पेशल अप ट्रेनें चलायी जायेंगी. शुक्रवार को शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर के लिए पहली मेट्रो सुबह 6:50 बजे की जगह 6:54 बजे रवाना होगी. महानायक उत्तम कुमार से दक्षिणेश्वर, दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम और नोआपाड़ा से शहीद खुदीराम रूट पर शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है. शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर के लिए आखिरी मेट्रो रात 9:35 बजे की जगह 9:33 बजे और शहीद खुदीराम से नोआपाड़ा के लिए आखिरी मेट्रो रात 9:44 बजे की जगह 9:43 बजे चलेगी. येलो लाइन पर भी कटौती: 23 जनवरी को येलो लाइन पर भी मेट्रो सेवाओं की संख्या घटाई गयी है. 120 की जगह कुल 92 मेट्रो अप और डाउन दिशा में चलायी जायेंगी. सुबह पहली मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं है, जबकि रात की आखिरी मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है. नोआपाड़ा से जय हिंद एयरपोर्ट के लिए आखिरी मेट्रो रात 8:58 बजे और जय हिंद एयरपोर्ट से नोआपाड़ा के लिए आखिरी मेट्रो रात 9:18 बजे रवाना होगी. मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि ऑरेंज और पर्पल लाइनों पर सामान्य सेवा जारी रहेगी.

कोलकाता पुस्तक मेले में खुला चाइना पैवेलियन

कोलकाता. गुरुवार से शुरू हुए कोलकाता पुस्तक मेले में 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद चाइना पैवेलियन खोला गया है. इससे पहले वर्ष 2011 में अंतिम बार पुस्तक मेले में चीन की पुस्तकों का स्टॉल लगा था. चाइना बुक स्टॉल में पुस्तक प्रेमियों को चीन की संस्कृति से जुड़ीं किताबें, वहां के वायुमंडल, डिप्लोमेसी से जुड़ीं पुस्तकें और रवींद्रनाथ टैगोर के योगदान से संबंधित किताबें मिलेंगी. इसके अलावा, इस पैवेलियन में भारत और चीन के बीच मधुर संबंधों को लेकर भी कई पुस्तकें उपलब्ध करायी गयी हैं. इस अवसर पर बुक स्टॉल का उद्घाटन करते हुए कोलकाता में चीन के महावाणिज्य दूत जू वेई ने कहा कि इस पैवेलियन में आने वाले पुस्तक प्रेमियों को चीन और भारत के संबंधों के बारे में गहराई से जानने का अवसर मिलेगा. उन्होंने उम्मीद जतायी कि स्टॉल पर आये लोग और अधिक जानने की अपनी जिज्ञासा पूरी कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >