बैलून में गैस भरने के दौरान सिलिंडर में विस्फोट, एक महिला की मौत, चार घायल

मृतका की पहचान बैशाखी बाग (32) के रूप में हुई है. घायलों में गैस बैलून विक्रेता नीलाप दोलुई शामिल हैं, उनकी हालत गंभीर है.

हावड़ा. उलबेड़िया में मंगलवार को गैस बैलून फुलाने के दौरान सिलिंडर विस्फोट से एक महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये. यह घटना शाम को पेड़ो थाना क्षेत्र के हरिशपुर ग्राम पंचायत के कचहरीतला इलाके की है. मृतका की पहचान बैशाखी बाग (32) के रूप में हुई है. घायलों में गैस बैलून विक्रेता नीलाप दोलुई शामिल हैं, उनकी हालत गंभीर है. उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा एक महिला आमता अस्पताल में और दो अन्य घायल उदयनारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती हैं. घटना के समय कचहरीतला के काली मंदिर में वार्षिक काली पूजा के अवसर पर एक छोटा मेला लगा था. गैस बैलून स्टॉल के पास ही फुचका खा रहीं बैशाखी और आसपास के लोग विस्फोट की चपेट में आ गये. जोरदार धमाके से इलाके में दहशत फैल गयी. शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि विस्फोट सिलिंडर में तकनीकी खराबी के कारण भी हो सकती है. इस मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >