कोलकाता से कंबोडिया के लिए सीधी उड़ान फरवरी से शुरू होने की उम्मीद

यह उड़ान कंबोडिया के दूसरे सबसे बड़े शहर को कोलकाता से जोड़ेगी, जो विश्व के सबसे बड़े धार्मिक स्थल अंकोरवाट के लिए प्रसिद्ध है.

कोलकाता. नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कंबोडिया के शहर सिएम रीप के लिए इंडिगो द्वारा फरवरी माह से उड़ान शुरू करने की उम्मीद है. यह उड़ान कंबोडिया के दूसरे सबसे बड़े शहर को कोलकाता से जोड़ेगी, जो विश्व के सबसे बड़े धार्मिक स्थल अंकोरवाट के लिए प्रसिद्ध है. सूत्रों के अनुसार, यात्रा का समय ढाई घंटे होगा. अभी यह तय नहीं हो पाया है कि यह उड़ान दैनिक होगी या सप्ताह में तीन दिन. बताया जा रहा है कि यह उड़ान कोलकाता से इंडिगो की सातवीं अंतरराष्ट्रीय उड़ान होगी. वर्तमान में इंडिगो कोलकाता से बैंकॉक और ढाका के लिए दो-दो दैनिक उड़ानें, सिंगापुर, हनोई और होची मिन्ह के लिए दैनिक उड़ानें और फुकेट के लिए सप्ताह में छह दिन उड़ान संचालित करती है. ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टाई) के पर्यटन परिषद अध्यक्ष मानव सोनी ने कहा कि सिएम रीप के लिए कनेक्टिविटी कोलकाता के पर्यटकों के लिए एक नयी संभावना खोलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >