दिव्यांग, बुजुर्ग, बीमार व गर्भवती महिला को सुनवाई केंद्र जाने की जरूरत नहीं : आयोग

एसआइआर के तहत दूसरे चरण में सुनवाईचल रही है.

इन लोगों को बुलाने पर बीएलओ के खिलाफ होगी कार्रवाई

कोलकाता. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत दूसरे चरण में सुनवाई प्रकिया पूरे राज्य में चल रही है. नोटिस मिलने पर सभी उम्र के लोग सुनवाई केंद्र पहुंच रहे हैं. एंबुलेंस से बीमार लोगों को भी केंद्र तक जाते हुए देखा गया है. इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा था. अब आयोग ने दिव्यांग, 85 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिला और अधिक बीमार लोगों को राहत दी है. इन्हें अब सुनवाई केंद्र तक जाने की जरूरत नहीं होगी. चुनाव अधिकारी इनके घर जाकर सुनवाई प्रकिया पूरी करेंगे. इसके लिए आयोग ने सभी बीएलओ को आदेश दे दिया है. बीएलओ से कहा गया है कि वे इन सभी श्रेणियों के तहत आने वाले लोगों को सुनवाई केंद्र तक नहीं बुलायें. अगर उन्हें बुलाया जाता है, तो बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >