हीयरिंग से बुजुर्ग हो रहे परेशान, मानवाधिकार का हो रहा उल्लंघन : स्पीकर

श्री बनर्जी ने कहा कि 70 से 96 उम्र वाले लोगों को भी नहीं बख्शा जा रहा है.

कोलकाता. एसआइआर की हीयरिंग के लिए वयोवृद्ध लोगों को बुलाया जा रहा है. चुनाव आयोग के इस कदम से बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ये बातें विधानसभा के स्पीकर विमान बनर्जी ने कहीं. उन्होंने बुधवार को विधानसभा में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए एसआइआर की हीयरिंग प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया. श्री बनर्जी ने कहा कि 70 से 96 उम्र वाले लोगों को भी नहीं बख्शा जा रहा है. ऐसे लोग जो ठीक तरह से चल-फिर नहीं पाते हैं, उन्हें एसआइआर की हीयरिंग के लिए कतार में लगना पड़ रहा है. यह सीधे मानवाधिकार का उल्लंघन है. केंद्रीय मानवाधिकार आयोग को इस विषय में हस्तक्षेप करना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जोर देकर हीयरिंग के लिए बुलाया जा रहा है, पर मानवाधिकार आयोग चुप है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मानवाधिकार आयोग जल्द इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए चुनाव आयोग से बात करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >