पश्चिम बंगाल में अब ईद पर एक दिन की छुट्टी, शुभेंदु सरकार की ओर से अधिसूचना जारी

EID Holiday: पश्चिम बंगाल की नयी सरकार ने ईद की छुट्टी में कटौती की है. तृणमूल के सत्ता में आने के बाद बकरीद की छुट्टी दो दिनों की कर दी गयी थी. कई अन्य अवसरों पर भी अवकाश का प्रावधान किया गया था, जिससे सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों की सूची लंबी हो गई थी. अब सवाल यह उठता है कि क्या तृणमूल के समय जोड़ी गयी अन्य छुट्टियों के नियमों में भी कोई बदलाव होगा.

EID Holiday: कोलकाता: सरकार परिवर्तन के बाद पहली बार छुट्टियों की सूची में बदलाव हुआ है. ईद की छुट्टियों को लेकर एक नई अधिसूचना जारी की गई है. तृणमूल सरकार के दौरान ईद पर दो दिन की छुट्टी देने की प्रथा शुरू की गई थी. हालांकि, भाजपा ने सत्ता में आने के बाद इस नियम को बदल दिया. इस साल राज्य सरकार के कर्मचारियों को सिर्फ एक दिन की छुट्टी मिलेगी.

केवल 28 मई को होगी छुट्टी

पिछली सरकार के कार्यक्रम के अनुसार, ईद की छुट्टियां 26 और 27 मई को घोषित की गई थीं. अब, राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि इस वर्ष ईद 28 मई को मनाई जाएगी. इसलिए, केवल 28 मई को ही सरकारी अवकाश रहेगा. पिछली अधिसूचना रद्द कर दी गई है. केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही 28 मई को छुट्टी की घोषणा कर दी थी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बदलाव

इस बीच, राज्य सरकार बकरीद मनाने में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है. इस संबंध में राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं. कुछ दिन पहले, शुभेंदु सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश संबंधी दिशा-निर्देशों में बदलाव किया. ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है.

Also Read: ममता बनर्जी ने सौंपा खाली है खजाना, पश्चिम बंगाल के आर्थिक हालात पर दिलीप घोष का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >