डीवीसी ने मैथन और पंचेत डैम से छोड़ा 1.90 लाख क्यूसेक पानी, बर्धमान समेत 5 जिलों में बाढ़ का अलर्ट

Flood Alert West Bengal: दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने भारी बारिश के कारण मैथन और पंचेत जलाशयों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा है. इसके चलते पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है.

Flood Alert West Bengal: दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने भारी बारिश के बीच मैथन और पंचेत जलाशयों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा है. साथ ही इसने पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में निचले इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी करना शुरू कर दिया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

पंचेत और मैथन से छोड़ा गया 1.9 लाख क्यूसेक पानी

डीवीसी ने बुधवार को पंचेत और मैथन बांधों से संयुक्त रूप से 1,90,469 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा था. अधिकारियों ने बताया कि जलाशयों के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश और झारखंड के तेनुघाट बांध से पानी का स्तर बढ़ने के कारण पानी छोड़ा गया. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बृहस्पतिवार (3 सितंबर) को सुबह 9 बजे तक दुर्गापुर बराज से 1,38,525 क्यूसेक, मैथन डैम से 78,233 एकड़ फीट, पंचेत डैम से 1,16,402 एकड़ फीट और तेनुघाट डैम से 75,067 एकड़ फीट (AcFt) पानी छोड़ा गया है.

दुर्गापुर बराज से छोड़ा गया पानी.

बर्धमान, बांकुड़ा, हुगली, हावड़ा में बाढ़ की आशंका

एक अधिकारी ने बताया कि डीवीसी ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा कि डीवीसी द्वारा पानी छोड़े जाने से पूर्वी बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बांकुड़ा, हुगली और हावड़ा जिलों के प्रभावित होने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में 9 सितंबर तक आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

डीवीसी ने जिला बंगाल सरकार और प्रशासन को किया सतर्क

दामोदर घाटी जलाशय विनियमन समिति (डीवीआरआरसी) ने बुधवार शाम अगले आदेश तक मैथन और पंचेत जलाशयों से पानी छोड़ने का फैसला किया. डीवीसी के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार, जिला प्रशासन और आसनसोल के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को सतर्क कर दिया गया है. उनसे नदी के किनारे वाले इलाकों में एहतियाती कदम उठाने को कहा है.

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा लो प्रेशर एरिया, बंगाल में 2 दिन तक होती रहेगी बारिश

प्रमुख जलाशयों का जलस्तर

3 सितंबर को पश्चिम बंगाल और आसपास के प्रमुख जलाशयों का जलस्तर कितना रहा, पूरा डिटेल यहां देखें.

बराज/बांध का नामजलस्तर
दुर्गापुर बराज210.50 फीट
मैथन डैम488.28 फीट
पंचेत डैम416.07 फीट
तेनुघाट डैम852.48 फीट

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >