दुर्गा पूजा : कोलकाता की 7 बड़ी समितियों का ऐलान- नहीं लेंगे 1 लाख रुपए की सरकारी सहायता, पूरी लिस्ट यहां देखें

Durga Puja 2026: कोलकाता की 7 प्रमुख दुर्गा पूजा समितियों ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा घोषित 1 लाख रुपए की सहायता राशि को ठुकराने का फैसला किया है. यह निर्णय मुख्यमंत्री की अपील के बाद लिया गया है, जहां बड़ी बजट वाली समितियों से राशि न लेने का आग्रह किया गया था. राजडांगा नब उदय संघ तो मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने की बात कह रहा है.

Durga Puja 2026: कोलकाता की 7 लोकप्रिय दुर्गा पूजा समितियों ने पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पूजा आयोजनों के लिए घोषित 1 लाख रुपए की सहायता राशि लेने से इनकार करने का फैसला किया है. यह निर्णय बड़े बजट वाले आयोजकों से सहायता राशि न लेने की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अपील के बाद लिया गया है.

7 समितियों की पूरी लिस्ट

  1. राजडांगा नब उदय संघ
  2. संतोषपुर लेक पल्ली
  3. टाला प्रत्यय
  4. चोरबागान सार्वजनिन
  5. नाकतला उदयन संघ
  6. संतोष मित्रा स्क्वायर
  7. फूलबागान सार्वजनिन

मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देंगे 1 लाख रुपए : केया

इन 7 समितियों में एक ‘राजडांगा नब उदय संघ’ ने कहा है कि वह रुपए लेने की बजाय मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख रुपए दान करेगी. समिति की अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश प्रवक्ता केया घोष ने यह जानकारी दी.

मीडिया के जरिये इन समितियों ने दी फैसले की जानकारी

6 अन्य दुर्गा पूजा समितियों में संतोषपुर लेक पल्ली, टाला प्रत्यय, चोरबागान सार्वजनिन, नाकतला उदयन संघ, संतोष मित्रा स्क्वायर और फूलबागान सार्वजनिन शामिल हैं. आयोजकों ने सोशल मीडिया के जरिये सरकारी अनुदान के लिए आवेदन नहीं करने के अपने फैसले की घोषणा की.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल : दुर्गापूजा समितियों को एक लाख रुपए का अनुदान, अष्टमी को शराबबंदी, डीजे पर प्रतिबंध

मुख्यमंत्री ने बड़े बजट वाली समितियों से की थी अपील

सोमवार को दुर्गा पूजा आयोजकों के साथ बैठक के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि छोटी पूजा समितियों को आवेदन करने के बाद सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि दी जायेगी. हालांकि, उन्होंने बड़े बजट वाली दुर्गा पूजा समितियों से स्वेच्छा से सहायता राशि नहीं लेने की अपील की थी.

पहले भी नहीं लिया था पैसा, अब भी नहीं लेंगे : सजल

भाजपा विधायक और पूजा आयोजक सजल घोष ने सोशल मीडिया पर कहा कि जिस ‘संतोष मित्रा स्क्वायर’ पूजा समिति से वह जुड़े हैं, उसने पहले भी सरकारी सहायता राशि स्वीकार नहीं की थी. इस साल भी ऐसा ही करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें: मां दुर्गा की '11 भुजाओं' पर घमासान: टीएमसी ने शुभेंदु अधिकारी सरकार पर साधा निशाना, बताया बंगाली संस्कृति का अपमान

थाना के माध्यम से समितियों को करना है आवेदन

सहायता राशि लेने की इच्छुक पूजा समितियों को संबंधित थानों के माध्यम से आवेदन करना होगा. इसके बाद आवेदनों की जांच की जायेगी और निर्धारित सरकारी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन के जरिये उन्हें पैसे भेजे जायेंगे.

‘हम सहायता राशि स्वीकार नहीं कर रहे’

संतोषपुर लेक पल्ली पूजा समिति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा- घोषणा के लिए माननीय मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद. हम विनम्रतापूर्वक कहना चाहते हैं कि हम यह सहायता राशि स्वीकार नहीं कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दुनिया के नक्शे पर छायेगी बंगाल की पूजा: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से दुबई के बुर्ज खलीफा तक दिखेगा ‘दुर्गा पूजा ग्लोबल कनेक्ट 2026’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >