नाबालिग मरीज से अश्लील हरकत, डॉक्टर किया गया गिरफ्तार

डोमजूर थाना क्षेत्र के बांकड़ा स्थित राजीव पल्ली इलाके में एक नाबालिग मरीज के साथ अश्लील हरकत के आरोप में पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है.

हावड़ा. डोमजूर थाना क्षेत्र के बांकड़ा स्थित राजीव पल्ली इलाके में एक नाबालिग मरीज के साथ अश्लील हरकत के आरोप में पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. आरोपी डॉक्टर की पहचान शमसुल मोल्ला (46) के रूप में हुई है. शुक्रवार को उसे हावड़ा अदालत में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात सात वर्षीय बच्ची को पेट दर्द की शिकायत होने पर उसके माता-पिता इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गये थे. आरोप है कि जांच करने के बहाने डॉक्टर बच्ची को अपने केबिन में ले गया और वहां उसके साथ अश्लील हरकत की. बताया गया है कि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसके माता-पिता केबिन के अंदर पहुंचे. इसके बाद चेंबर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. आक्रोशित लोगों ने डॉक्टर की पिटाई शुरू कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण सरकारी अस्पताल में कराया है. मामले की जांच के लिए आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >