कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहता है दिव्यांश

इस छात्र ने आइएससी में 99.75% अंक हासिल किये हैं.

अगर इंसान पक्का इरादा कर ले तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है. यह मानना है हेरिटेज स्कूल के आइएससी (12वीं) के छात्र दिव्यांश गर्ग का. इस छात्र ने आइएससी में 99.75% अंक हासिल किये हैं. उसने इस सफलता में अपने पिता डॉ आशीष कुमार, मां प्रिया गुप्ता व चचेरी बहन तरीका बंसल का योगदान है. दिव्यांश का कहना है कि उसके शिक्षकों ने भी उसका काफी सपोर्ट किया. उसने रोजाना आठ घंटे पढाई की थी. आगे वह एआइ एंड क्वांटम कंप्यूटिंग के साथ कंप्यूटर साइंस पढ़ना चाहता है. उसने इंग्लिश में 99, मैथ्स में 100, फिजिक्स में 100, केमेस्ट्री में 100 और कंप्यूटर साइंस में 100 अंक हासिल किये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >