आइआइटी, खड़गपुर के निदेशक ने की शांति बनाये रखने की अपील

रैली में उन्होंने यूनिवर्सिटी कैंपस में शांति बनाये रखने की अपील की.

जेयू की एलुमनी रैली में सुमन चक्रवर्ती ने की शिरकत

कोलकाता. आइआइटी, खड़गपुर के निदेशक सुमन चक्रवर्ती शनिवार को जादवपुर यूनिवर्सिटी (जेयू) की एलुमनी रैली में शामिल हुए. रैली में उन्होंने यूनिवर्सिटी कैंपस में शांति बनाये रखने की अपील की. कैंपस में हो रही अराजकता के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि कुछ अराजक तत्व कैंपस की शांति भंग कर रहे हैं. असल में, वह भी जादवपुर के एलुमनी हैं. रैली में निदेशक श्री चक्रवर्ती मेन स्पीकर के तौर पर मौजूद थे. अपने संबोधन में उन्होंने अपने छात्र जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि स्टूडेंट मूवमेंट की दिशा कुछ तत्वों के कारण गलत दिशा में जा रही है. इंटेलेक्चुअल इंडिपेंडेंस को ध्यान में रखते हुए जिस तरह की अफरातफरी या अराजकता हो रही है, वह पूरे एजुकेशन सिस्टम को नुकसान पहुंचा रही है. हमारे समय में भी आंदोलन होते थे, लेकिन उसका एजुकेशन सिस्टम पर कोई असर नहीं पड़ता था. किसी भी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को यह सब बर्दाश्त नहीं करना चाहिए. उनका मानना है कि इससे लंबे समय में विद्यार्थियों को नुकसान होगा. इस दिन यूनिवर्सिटी कैंपस में करीब 250 एलुमनी शामिल हुए. कुछ लोग ऑनलाइन भी जुड़े. वह खुद जेयू के एलुमनी हैं. उन्होंने 1996 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पास आउट किया. फिर उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस से गोल्ड मेडल के साथ पोस्टग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने 2000 से 2002 तक जादवपुर में पढ़ाया भी. उन्होंने कहा : पिछले कुछ वर्षों से जिस तरह घटनाएं हो रही हैं, उनसे कैंपस का परिवेश खराब हो रहा है. वहीं, वीसी ने कहा कि जेयू को आजाद सोच के साथ बनाया गया है. इसका मतलब यह नहीं कि अराजकता हो. हमें फालतू की बहस खत्म करनी होगी और एजुकेशन की क्वालिटी सुधारने पर ध्यान देना होगा. इसमें एलुमनी सदस्यों को भी सहयोग करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >