कोलकाता पुलिस के एएसआइ अनूप दत्त के खिलाफ शुरू की गयी विभागीय जांच

लालबाजार सूत्रों का कहना है कि अनूप दत्त की ड्यूटी पुलिस वेलफेयर बोर्ड में थी

कोलकाता. आरजी कर की महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपी संजय रॉय को अपना सर्विस बाइक देने के आरोप में कोलकाता पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआइ) अनूप दत्त के खिलाफ कोलकाता पुलिस की तरफ से विभागीय जांच शुरू कर दी है. लालबाजार सूत्रों का कहना है कि अनूप दत्त की ड्यूटी पुलिस वेलफेयर बोर्ड में थी. ड्यूटी में रहने के दौरान उन्होंने डिपार्टमेंट का अनुशासन भंग किया है. अपना सर्विस बाइक को एक सिविक वॉलंटियर के हवाले कर रखा था. इस तरह की लापरवाही बरतने की जानकारी मिलने के बाद अनूप दत्त के विभागीय जांच करने का निर्देश दिया गया है. उन पर लगे आरोप अगर जांच में सही पाये गये, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि संजय की गिरफ्तारी के बाद से ही उसके मददगार एएसआइ अनूप दत्त को लेकर भी शिकायतों का अंबार लगने लगा था. सीबीआइ ने भी अनूप से अपने दफ्तर में बुलाकर उनसे पूछताछ की थी. अब कोलकाता पुलिस ने अनूप के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >