उत्तर 24 परगना में डेंगू का प्रकोप, शहरी अंचल से सर्वाधिक मामले

सबसे अधिक 370 मामले विधाननगर नगर निगम क्षेत्र से हैं.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले में डेंगू का प्रकोप फैला है. जिला स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सिर्फ शहरी अंचल में विगत 12 दिसंबर तक 1733 लोग डेंगू पॉजिटीव पाये गये थे. जबकि ग्रामीण अंचल में 12 ब्लॉकों से 997 मामले सामने आये हैं. सबसे अधिक 370 मामले विधाननगर नगर निगम क्षेत्र से हैं. बरानगर में 101, बारासात नगरपालिका क्षेत्र में 54, बैरकपुर में 33, भाटपाड़ा में 150, बनगांव में 21, दमदम में 23, गारुलिया में नौ, गोबरडांगा में पांच, हाबरा में 55, हालीशहर में 11, कमरहट्टी में 52, कांचरापाड़ा में एक, खड़दह में 66, मध्यमग्राम में 104, नैहाटी में 252, न्यू बैरकपुर में14, एनकेडीए क्षेत्र में 47, नॉर्थ बैरकपुर में 16, नॉर्थ दमदम में 24, पानीहाटी में 44, दक्षिण दमदम में 111 और टीटागढ़ 65 लोग डेंगू से पीड़ित पाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >