उत्तरपाड़ा में सड़कों और नालों की बदहाल स्थिति के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तरपाड़ा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने सड़कों और निकासी नालों की खराब स्थिति को लेकर उत्तरपाड़ा नगरपालिका मुख्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया.

हुगली. उत्तरपाड़ा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने सड़कों और निकासी नालों की खराब स्थिति को लेकर उत्तरपाड़ा नगरपालिका मुख्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया. इसके बाद भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल नगरपालिका पहुंचा और चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा. कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका गेट पर कड़ी पुलिस व्यवस्था की गयी थी. भाजपा का आरोप है कि कई वार्डों की सड़कों की स्थिति बेहद खराब है. मरम्मत की कमी और नियमित नाला सफाई नहीं होने के कारण आम नागरिकों को रोजमर्रा की गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. भाजपा प्रवक्ता प्रणय राय ने कहा, “सड़कों की हालत इतनी खराब है कि थोड़ी-सी बारिश में सड़कें जलमग्न हो जाती हैं. सफाईकर्मी ठेकेदार संस्था के अधीन काम कर रहे हैं, स्थायी कर्मचारी नहीं हैं. नगरपालिका का ‘भोरेर आलो’ भवन अब अवैध रूप से बैंक्वेट हॉल में बदल गया है.”

वहीं, उत्तरपाड़ा नगरपालिका के चेयरमैन दिलीप यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्य लगातार जारी हैं, लेकिन बारिश के कारण सड़क निर्माण कुछ समय के लिए रुका था. उन्होंने बताया कि भाजपा प्रतिनिधि दल ने अपनी शिकायतें रखीं और सात नंबर वार्ड की एक सड़क का मरम्मत कार्य पहले ही शुरू हो चुका है. बाकी कार्य भी जल्द पूरा किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >