कांग्रेस-वाम कैंप में तोड़फोड़, तृणमूल पर आरोप

इसे रोकने के लिए रेलवे पुलिस को आगे आना पड़ा.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे यूनियन चुनाव को लेकर जमकर मारपीट हुई. इसे लेकर इलाके में घंटों तनाव रहा. स्थिति को संभालने के लिए आरपीएफ मैदान में उतारी गयी, लेकिन, तब तक पूरा थाना क्षेत्र रणक्षेत्र में बदल चुका था. इसे रोकने के लिए रेलवे पुलिस को आगे आना पड़ा. कथित तौर पर वाम समर्थित कैंप में तोड़फोड़ की गयी. हालांकि हमला किसने किया, यह पता नहीं चल पाया है. सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लग रहे हैं. फिलहाल पूरे इलाके को रेलवे पुलिस ने घेर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, 20 से 25 लोगों का समूह अचानक आया और इलाके में तोड़फोड़ करने लगा. घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वे अचानक आये और तोड़फोड़ करने लगे. अधिकतर लोग बाहरी थे. कई लोगों के सिर भी फट गये. खासकर कांग्रेस और माकपा के कैंप को निशाना बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >