डोमिसाइल सर्टिफिकेट की मांग बढ़ी, पार्षदों को जारी हुआ विशेष निर्देश

लोग इस सर्टिफिकेट के लिए निगम हेडक्वार्टर के साथ अलग-अलग बोरो ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं.

कोलकाता. महानगर समेत राज्यभर में एसआइआर की हीयरिंग चल रही है. इस वजह से कोलकाता में डोमिसाइल सर्टिफिकेट की मांग बढ़ गयी है. ऐसे में कोलकाता नगर निगम में इसके लिए आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ गयी है. लोग इस सर्टिफिकेट के लिए निगम हेडक्वार्टर के साथ अलग-अलग बोरो ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं. ऐसे में मेयर कार्यालय से आम लोगों को सही दिशा दिखाने के लिए कोलकाता के सभी पार्षदों को एक जरूरी गाइडलाइन भेजी गयी है, जिसमें कहा गया है कि अगर कोलकाता का कोई निवासी डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाना चाहता है, तो पार्षदों को इस बारे में साफ पता होना चाहिए कि कहां उसे आवेदन करना होगा ? और इसके लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी हैं.

वहीं इस निर्देश को इसलिए जारी किया गया है, ताकि पार्षदों के पास आने पर नागरिकों की समस्याओं का जल्द हल हो सके. निगम के सूत्रों के अनुसार, डोमिसाइल सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड पेश करना होगा. इसके अलावा, अगर आवेदक किराये के घर में रहता है, तो किराये की रसीद भी पेश करनी होगी. यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर दूसरे सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स की भी जांच की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >