एक ही परिवार के तीन लोगों का फंदे से लटकता मिला शव

उत्तर 24 परगना के अशोकनगर के नवपल्ली इलाके के एक घर से दंपती और उनकी बेटी का फंदे से लटकता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी

कर्ज में डूबे होने के कारण आत्महत्या करने का है अनुमान

प्रतिनिधि, बारासात.

उत्तर 24 परगना के अशोकनगर के नवपल्ली इलाके के एक घर से दंपती और उनकी बेटी का फंदे से लटकता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी खबर पाकर अशोकनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.

जानकारी के अनुसार, मृतकों के नाम दीपक रॉय (43), प्रिया रॉय (38) और मिष्टी रॉय (10) बताये गये हैं. बताया गया कि स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, तो लोग उसके घर पहुंचे और आवाज लगायी, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजा खोला और देखा कि तीनों फंदे से लटके हुए हैं. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. लोगों का दावा है कि दीपक इलाके में अच्छे आदमी के रूप में जाने जाते थे. पिछले चार साल से वे अपने परिवार के साथ गुमा नवपल्ली इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे. लोगों ने बताया कि दीपक रॉय का मूल घर बांग्लादेश में है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि कर्ज संबंधी समस्या के कारण यह घटना हुई है. बरामद सुसाइड नोट में कर्ज का जिक्र है. अशोकनगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >