सीयू : टेक्नोलॉजी में पीएचडी के लिए प्रवेश के अवसर

सीयू : टेक्नोलॉजी में पीएचडी के लिए प्रवेश के अवसर

कोलकाता. कलकत्ता यूनिवर्सिटी (सीयू) में पीएचडी के अवसरों के बारे में सूचना जारी की गयी है. कलकत्ता विश्वविद्यालय ने टेक्नोलॉजी में पीएचडी के लिए प्रवेश के अवसरों की घोषणा की है. विश्वविद्यालय ने शनिवार को इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की. आवेदन पूरी तरह से ऑफलाइन स्वीकार किये जायेंगे. उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा. यह पीएचडी कार्यक्रम रेडियो भौतिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग द्वारा संचालित किया जायेगा. कुल सीटों की संख्या 36 है. सरकारी नीति के अनुसार कुछ सीटें आरक्षित सीटें होंगी. प्रवेश के लिए यूजीएसटी द्वारा निर्धारित पात्रता सत्यापन का पालन किया जायेगा. पात्रता का सत्यापन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा. लिखित परीक्षा एक घंटे की होगी और कुल 50 अंक होंगे. 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे. जो उम्मीदवार पहले ही नेट या सेट परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. उनका मूल्यांकन सीधे साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा. हालांकि, उन्हें नियमों के अनुसार प्रक्रिया के सभी चरणों में उपस्थित रहना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >