Coronavirus Outbreak: लॉकडाउन के बीच कोलकाता में अपराध दर में 50 प्रतिशत तक गिरावट

कोलकाता में बीते दस दिनों के दौरान डकैती और महिलाओं से छेड़छाड़ समेत विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट आयी है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है. अधिकारी ने कहा कि कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच शहर में झपटमारी और जेबतराशी के मामले कम हो गये हैं.

कोलकाता : कोलकाता में बीते दस दिनों के दौरान डकैती और महिलाओं से छेड़छाड़ समेत विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट आयी है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है. अधिकारी ने कहा कि कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच शहर में झपटमारी और जेबतराशी के मामले कम हो गये हैं.

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने कहा, ‘अगर 18 मार्च से 28 मार्च के बीच दर्ज आपराधिक गतिविधियों की तुलना इस साल जनवरी और फरवरी से करें तो निश्चित रूप से कह सकते हैं कि अपराध की दर में 50 फीसदी तक की गिरावट आयी है.’

उन्होंने कहा, ‘हमने 18 मार्च से अधितकर सफेदपोश अपराध के मामले दर्ज किये हैं.’ अधिकारी ने कहा, ‘बीते 11 दिनों में विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज मामले 300 से अधिक नहीं हैं, जनवरी और फरवरी में संबंधित अवधि में 600 मामले दर्ज किये गये थे.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >