कोलकाता.
दक्षिण 24 परगना के बजबज थाना अंतर्गत उत्तर रायपुर ग्राम पंचायत इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम की प्रमोटिंग करने व कंस्ट्रक्शन मेटेरियल सप्लाई को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प की घटना में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने करीब 43 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. गौरतलब है कि गत बुधवार की दोपहर को लोगों को दो पक्षों में झड़प हो गयी थी. इस दौरान बमबाजी और फायरिंग भी हुई. पूरे इलाके में तनाव की स्थिति हो गयी थी. काफी मशक्कत के बाद हालात नियंत्रित हो पाया था.गुरुवार को आरोपियों को अलीपुर अदालत में पेश किया गया. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने आठों आरोपियों को आठ दिनों की पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
