2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय मंत्री

गृह राज्य मंत्री ने आगे कहा कि केंद्रीय बजट संरचनात्मक सुधारों, राजकोषीय अनुशासन और सतत सार्वजनिक निवेश पर केंद्रित है.

कहा : केंद्रीय बजट गरीबी मिटाकर भारत को समृद्ध बनायेगा

कोलकाता. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को सिलीगुड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय बजट 2026-27 के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, अधिक रोजगार सृजित करेगा और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करेगा. केंद्रीय बजट पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि यह बजट भारत के चार स्तंभों – युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों – के जीवन में कल्याण, विकास और खुशियां लायेगा. यह ऐसा बजट है जो भारत को एक विकसित राष्ट्र बनायेगा, रोजगार सृजित करेगा, बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा और सबका साथ, सबका विकास सुनिश्चित करेगा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और यह बजट देश से गरीबी को पूरी तरह खत्म करने में कारगर साबित होगा. गृह राज्य मंत्री ने आगे कहा कि केंद्रीय बजट संरचनात्मक सुधारों, राजकोषीय अनुशासन और सतत सार्वजनिक निवेश पर केंद्रित है. यह बजट कृषि उत्पादकता, परिवारों की क्रय शक्ति में वृद्धि और सार्वभौमिक सेवा वितरण सुनिश्चित करता है. गृह राज्य मंत्री राय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तुत “सुधार एक्सप्रेस ” ””विकसित भारत 2047”” रोडमैप के तहत स्वतंत्रता दिवस 2025 से अब तक 350 से अधिक सुधार लागू किये जा चुके हैं. बजट नवाचार और निवेश को बढ़ावा देगा, और जन विश्वास अधिनियम 2.0 के साथ-साथ नियामक सुधार जीवन स्तर को सुगम बनायेंगे. नित्यानंद राय ने कहा कि ””पूर्वोदय”” यानी पूर्वी भारत का सशक्तीकरण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है. मिशन पूर्वोदय को आगे बढ़ाते हुए बजट में दुर्गापुर से शुरू होने वाले एक एकीकृत पूर्वी तट औद्योगिक गलियारे का प्रस्ताव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >