खास बातें
पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अगले 3 दिन तक तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है. इसके बाद इसमें लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले 7 दिन तक मौसम कैसा रहने वाला है.
7 दिन तक शुष्क रहेगा बंगाल का मौसम
आईएमडी कोलकाता ने कहा है कि अगले 7 दिन तक पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद है. इसकी वजह से सब-हिमालयन डिस्ट्रिक्ट्स के ज्यादातर हिस्सों में सुबह में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है.
सिउड़ी का न्यूनतम तापमान बंगाल में सबसे कम
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. मैदानी क्षेत्रों में सिउड़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कल्याणी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम
कल्याणी का मिनिमम टेंपरेचर 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. झारग्राम और कलाईकुंडा में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बैरकपुर और बांकुड़ा में यह 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री
दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि, यह सामान्य से 2 डिग्री से अधिक है. आईएमडी के अनुसार, कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
इसे भी पढ़ें
पश्चिम बंगाल में लुढ़का तापमान, कोलकाता में हल्की सर्दी का मौसम
बंगाल में अभी और सतायेगी सर्द हवाएं, अगले सप्ताह भी जारी रहेगा ठंड और कोहरे का सितम
