सीएम ने की जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा की तैयारियों की समीक्षा

रथयात्रा उत्सव से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को यहां नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर में दीघा शंकरपुर विकास प्राधिकरण (डीएसडीए), पुलिस और इस्कॉन संन्यासियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की.

संवाददाता, दीघा.

रथयात्रा उत्सव से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को यहां नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर में दीघा शंकरपुर विकास प्राधिकरण (डीएसडीए), पुलिस और इस्कॉन संन्यासियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. डीएसडीए के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर के पास रखे भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन बलभद्र व सुभद्रा के लिए बनाये गये तीन रथों का निरीक्षण किया. उन्होंने डीएसडीए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ एक किलोमीटर के यात्रा मार्ग की भी समीक्षा की. डीएसडीए के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के बाद ममता बनर्जी ने मंदिर के पास रखे भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन के तीन औपचारिक रथों का निरीक्षण किया.

दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी रथयात्रा : दीघा में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे तीनों रथ निकाले जायेंगे और यात्रा शाम चार बजे तक पूरी हो जायेगी. उन्होंने कहा : शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से रथ खींचने की तैयारी शुरू हो जायेगी. विदित हो कि दीघा में रथ यात्रा से पहले खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को यहां पहुंच गयी थीं. उनके साथ कई वरिष्ठ मंत्री भी दीघा पहुंच गये हैं. जानकारी के अनुसार वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, दमकल मंत्री सुजीत बोस, पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन, बिजली मंत्री अरूप विश्वास सह परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती व पीडब्ल्यूडी मंत्री पुलक राय भी दीघा पहुंच चुके हैं, इधर कोलकाता समेत राज्य में दीघा रथयात्रा के प्रसारण की तैयारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >