बकाया डीए के भुगतान पर सीएम ने फिर साधी चुप्पी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों के बकाया डीए के संबंध में किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है.

कहा : मामला अदालत में लंबित, इसलिए नहीं करूंगी टिप्पणी

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों के बकाया डीए के संबंध में किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है. मंगलवार को राज्य सचिवालय नबान्न में संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बकाया डीए के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी यह मामला अदालत में लंबित है, इसलिए वह इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी. उन्होंने कहा कि राज्य बजट के दिन उन्होंने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा था. नये सिरे से इस बारे में वह कुछ नहीं कहेंगी. गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का रिव्यू करने के बाद राज्य सरकार कोई फैसला लेगी. मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य सरकार की ओर से मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है, जो फैसले का रिव्यू कर रिपोर्ट देगी, उसके बाद ही राज्य सरकार कोई निर्णय लेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >