नि:संतान वृद्ध दंपती को मृत दिखा 12 कट्ठा जमीन हड़पने का आरोप

आरोप है कि एक जीवित, नि:संतान वृद्ध दंपती को कागजी रूप से मृत घोषित कर फर्जी दस्तावेज तैयार किये गये और इसके जरिए उनकी 12 कट्ठा जमीन हड़प ली गयी.

उत्तर 24 परगना के अशोकनगर में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र व वारिसन सर्टिफिकेट बनाकर जमीन कब्जाने का दावा बारासात. उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर भूमि घोटाले का आरोप सामने आया है. आरोप है कि एक जीवित, नि:संतान वृद्ध दंपती को कागजी रूप से मृत घोषित कर फर्जी दस्तावेज तैयार किये गये और इसके जरिए उनकी 12 कट्ठा जमीन हड़प ली गयी. इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत प्रधान के करीबी पर आरोप लगाया गया है. पीड़ितों के अनुसार, हाबरा दो नंबर ब्लॉक अंतर्गत श्रीकृष्णपुर पंचायत इलाके की निवासी फतेजन बांदा और रबिया को दस्तावेजों में मृत दिखाया गया. आरोप है कि उनके नाम से फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र और वारिसन सर्टिफिकेट तैयार कर संबंधित जमीन का हस्तांतरण कर लिया गया. इन दस्तावेजों पर पंचायत प्रधान के हस्ताक्षर होने का भी दावा किया गया है. पीड़ित परिवार का कहना है कि जब चिकित्सा खर्च के लिए उन्होंने अपनी एक जमीन बेचने की कोशिश की, तब उन्हें पता चला कि वह जमीन अब उनके नाम पर दर्ज नहीं है और सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत दर्शाया गया है. मामले को लेकर पीड़ितों ने अशोकनगर थाने और जिला अधिकारी से लिखित शिकायत की है. इस संबंध में श्रीकृष्णपुर पंचायत के तृणमूल कांग्रेस प्रधान रफीकुल इस्लाम मंडल ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा कि वारिसन सर्टिफिकेट और जिन दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर बताये जा रहे हैं, वे पूरी तरह फर्जी हैं. उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है और पंचायत की ओर से ऐसा कोई दस्तावेज जारी नहीं किया गया है. वहीं, हाबरा दो नंबर ब्लॉक के बीडीओ सीतांशु शेखर ने बताया कि इस मामले में उन्हें अब तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर भूमि विभाग के माध्यम से जांच कराई जायेगी, जिसके बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >