आज मालदा में जनसभा को संबोधित करेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को मालदा जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगी.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को मालदा जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगी. बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के 14 साल के शासन का ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश करते हुए संवाददाताओं से कहा कि वह मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हो रही हैं और रास्ते में तीन दिसंबर को मालदा जिले के गाजोल में एक जनसभा को संबोधित करेंगी. बनर्जी ने रवाना होने से पहले कहा, ‘वहां कोई प्रशासनिक बैठक नहीं होगी, क्योंकि मैं उन अधिकारियों पर बोझ नहीं डालना चाहती, जो मतदाता सूची तैयार करने से जुड़े काम में व्यस्त हैं. मेरा कार्यक्रम पूरी तरह से राजनीतिक होगा. मैं तीन दिसंबर की शाम को बरहमपुर पहुंचूंगी और रात वहीं बिताऊंगी. मैं चार दिसंबर को बहरमपुर में एक और रैली को संबोधित करूंगी.’’ सीएम ने यह भी कहा कि 17 दिसंबर को शहर में एमएसएमई बैठक होगी और 18 दिसंबर को एक व्यापार बैठक होगी, क्योंकि चुनाव से पहले पूर्ण ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट’ (बीजीबीएस) बैठक आयोजित नहीं की जा सकती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >