मृतका के घर पहुंची सीबीआइ की टीम

3.45 बजे सीबीआइ के फॉरेंसिक अधिकारी भी पीड़िता के घर पहुंचे

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के पानीहाटी स्थित मृतका के घर सोमवार को सीबीआइ की टीम पहुंची. उन्होंने मृतका के माता-पिता का बयान दर्ज किया. फिर करीब 3.45 बजे सीबीआइ के फॉरेंसिक अधिकारी भी पीड़िता के घर पहुंचे.सूत्रों के मुताबिक, पता चला है कि मृतका के मोबाइल फोन की जांच से कई नाम मिले हैं. खबर है कि उनके साथ हुई लंबी बातचीत का नमूना भी मिला है. इतना ही नहीं पीड़िता का एक लैपटॉप भी बरामद किया गया. मोबाइल और लैपटॉप के जरिये कुछ जानकारी उनके हाथ लगी है. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इससे जांच में कितनी मदद मिलेगी. मृतका के माता-पिता से सोमवार को अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की. बता दें कि इससे पहले मृतका की एक डायरी कलकत्ता पुलिस को मिली थी. मृतका के परिवार सूत्रों के मुताबिक, वह हर दिन एक डायरी लिखती थी. उसने मौत से पहले एक डायरी भी लिखी थी. इसे सीबीआइ ने जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >