कैनिंग : राजमिस्त्री का अपहरण कर मांगी पांच लाख की फिरौती

एक राजमिस्त्री को काम के बहाने बुलाकर कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया.

कोलकाता. एक राजमिस्त्री को काम के बहाने बुलाकर कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया. इसके बाद उसके घरवालों से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी. दो लाख रुपये देने के बाद भी, जब अपहरणकर्ताओं ने उसे रिहा नहीं किया, तब पीड़ित परिवार ने कैनिंग थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस की तत्परता से राजमिस्त्री अपहर्ताओं के चंगुल से छूट पाया. हालांकि. खबर लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. सूत्रों के अनुसार, 28 अक्तूबर को दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाना क्षेत्र के गोबरामारी इलाके के निवासी व राजमिस्त्री गोपाल सरदार को कुछ लोगों ने काम के लिए कैनिंग में एक स्थान पर बुलाया था. आरोप है कि उनलोगों ने सरदार का अपहरण कर कर उसके परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी. भयभीत परिजनों ने किसी तरह दो लाख रुपये की व्यवस्था कर अपहरणकर्ताओं को दिये. इसके बाद भी सरदार को रिहा नहीं किया गया. और कोई चारा न देख परिजनों ने कैनिंग थाने में शिकायत दर्ज करायी. पीड़ित के मोबाइल फोन के लोकेशन व मुखबिरों की मदद से पुलिस मथुरापुर थाना क्षेत्र के खटिर बाजार इलाके में पहुंची. वहां अलग-अलग जगहों तलाशी अभियान चलाया गया. एक सुनसान इलाके में सरदार को रखा गया था और पुलिस की भनक मिलते ही उसे वहीं छोड़कर अपराधी भाग निकले.

इधर, पुलिस के करीब होने की बात से अनजान सरदार भी घर जाने की कोशिश करने लगा. बुधवार की रात को बारुईपुर व कैनिंग थाना क्षेत्र के सीमांत इलाके बेतबेड़िया से सरदार को घायल अवस्था में पुलिस ने ढूंढ़ निकाला. उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >