बांग्ला को ‘बांग्लादेशी भाषा‘ बताना अपमान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को दिल्ली पुलिस द्वारा बांग्ला को ‘बांग्लादेशी भाषा’ कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे भाषा और सांस्कृतिक पहचान का अपमान बताया.

कोलकाता/चेन्नई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को दिल्ली पुलिस द्वारा बांग्ला को ”बांग्लादेशी भाषा” कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे भाषा और सांस्कृतिक पहचान का अपमान बताया. उन्होंने इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रुख का समर्थन किया. स्टालिन ने सोश��� मीडिया पर लिखा, “दिल्ली पुलिस, जो केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, ने बांग्ला को ”बांग्लादेशी भाषा” बताया है. यह उस भाषा का सीधा अपमान है, जिसमें हमारा राष्ट्रगान लिखा गया है.” उन्होंने कहा कि यह कोई अनजानी चूक नहीं, बल्कि एक संकीर्ण मानसिकता की उपज है, जो देश की भाषाई विविधता को कमजोर करती है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने लिखा, “ गैर-हिंदी भाषाओं पर हो रहे इस हमले के खिलाफ ममता दीदी बंगाल की भाषा और लोगों की ढाल बनकर खड़ी हैं. वह इस अपमानजनक रवैये को बिना जवाब दिये नहीं जाने देंगी.” इससे पहले तीन अगस्त को ममता बनर्जी ने एक कथित पत्र का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >