ममता बनर्जी की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा को सता रहा गिरफ्तारी का डर, कलकत्ता हाईकोर्ट से की ये मांग

West Bengal Politics: नफरती भाषण के आरोप में घिरी तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोईत्रा की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट 15 जुलाई (बुधवार) को सुनवाई करेगा. महुआ ने कठोर पुलिस कार्रवाई से संरक्षण और वर्चुअल पूछताछ की मांग की है. जानें इस पूरे विवाद की जड़ क्या है.

Mahua Moitra in Calcutta High Court: ममता बनर्जी की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा को गिरफ्तारी का डर सताने लगा है. इसलिए उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट की शरण ली है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) की वरिष्ठ नेता और सांसद की याचिका पर कोर्ट आगामी 15 जुलाई (बुधवार) को सुनवाई करेगा. महुआ मोईत्रा ने कोर्ट से मांग की है कि मामले की जांच के दौरान पुलिस की ओर से की जाने वाली किसी भी दंडात्मक या कठोर कार्रवाई (जैसे कि गिरफ्तारी) पर अंतरिम रोक लगायी जाये.

व्यक्तिगत उपस्थिति से मांगी छूट

इसके साथ ही उन्होंने थाने में व्यक्तिगत उपस्थिति की बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वर्चुअल) से पूछताछ में की अनुमति देने का अनुरोध किया है. न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने मामले का उल्लेख किये जाने पर कहा कि वह बुधवार को इस याचिका पर सुनवाई करेंगे. उन्होंने मोईत्रा के वकील को सभी प्रतिवादियों (प्रतिपक्षों) को नोटिस तामील कराने का निर्देश दिया.

मुंह ढकने वालों को पहन लेना चाहिए बुर्का, क्या है पूरा विवाद?

अदालत में सुनवाई के दौरान महुआ मोईत्रा के वकील ने पूरे विवाद की पृष्ठभूमि की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हाल ही में जब सांसद महुआ मोईत्रा नदिया जिले की एक निचली अदालत में गयी थीं, तब चेहरा ढककर कुछ उपद्रवियों ने उन पर अंडे फेंके और हमला किया. इस घटना के बाद महुआ मोईत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर लिखा था कि जो लोग अपना चेहरा छिपाते हैं, उन्हें बुर्का पहन लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: महुआ मोईत्रा पर हमले से लेकर मिड-डे मील विवाद तक, बंगाली डिश से सियासी हथियार बना ‘अंडा’

महुआ के बयान पर दर्ज हुई एफआईआर

वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि महुआ मोईत्रा के इस बयान को कथित तौर पर नफरती भाषण माना गया. भाषण का यह मतलब निकाला गया कि उन्होंने हिंदुओं को बुर्का पहनने के लिए कहा है. इसी के आधार पर उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया.

गिरफ्तारी की आशंका, वर्चुअल पूछताछ की मांग

महुआ मोईत्रा के वकील ने पीठ को बताया कि पुलिस लगातार नोटिस जारी करके सांसद को व्यक्तिगत रूप से पुलिस स्टेशन में पेश होने का दबाव बना रही है. वकील ने अदालत के समक्ष आशंका जतायी कि यदि टीएमसी की सांसद व्यक्तिगत रूप से पुलिस स्टेशन जाती हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है या उन पर फिर से हमला हो सकता है. इसलिए तृणमूल सांसद कोर्ट की शरण में हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >