ममता बनर्जी सरकार में जारी सभी नये OBC प्रमाण पत्रों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया रद्द

Calcutta High Court Cancels All New OBC Certificates: कलकत्ता हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने तृणमूल कांग्रेस के शासन काल के नये नियमों के तहत जारी सभी ओबीसी प्रमाण पत्रों को रद्द कर दिया है. OBC-A और OBC-B कैटेगरी खत्म, अब सभी ‘जनरल’ माने जायेंगे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Calcutta High Court Cancels All New OBC Certificates: पश्चिम बंगाल में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से जुड़े प्रमाण पत्रों को लेकर चल रहे लंबे विवाद पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. जस्टिस राजशेखर मंथा और जस्टिस अनुज सिंह की खंडपीठ (Division Bench) ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लागू किये गये नये नियमों के तहत जारी सभी ओबीसी प्रमाण पत्रों को रद्द कर दिया है.

ओबीसी-ए और ओबीसी-बी कैटेगरी खत्म

हाईकोर्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब ‘OBC-A’ और ‘OBC-B’ श्रेणी का विभाजन समाप्त हो चुका है. इसलिए इस व्यवस्था के तहत जारी प्रमाण पत्रों की कोई कानूनी वैधता नहीं रह गयी है. इन प्रमाण पत्रों के धारकों को अब से ‘सामान्य श्रेणी’ (General Category) का ही माना जायेगा.

ये भी पढ़ें: 75 मुस्लिम समुदाय समेत 77 जातियों का ओबीसी दर्जा खत्म, शुभेंदु अधिकारी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका

वर्ष 2010 के बाद शुरू हुआ था विवाद

  • पश्चिम बंगाल में वर्ष 2010 के बाद ओबीसी समुदाय को 2 श्रेणियों ओबीसी-ए (OBC-A) और ओबीसी-बी (OBC-B) में विभाजित किया गया था.
  • तृणमूल कांग्रेस (ममता बनर्जी) के शासन काल के दौरान इन श्रेणियों में प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया. इसमें नियमों में धांधली के गंभीर आरोप लगे थे.
  • ओबीसी प्रमाण पत्र जारी किये जाने में फर्जीवाड़ा के आरोप लगने के बाद वर्ष 2024 में कलकत्ता हाईकोर्ट ने 66 समुदायों को ओबीसी सूची से बाहर कर दिया था.
  • कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की तत्कालीन ममता बनर्जी सरकार को नये सिरे से सर्वेक्षण कराने का आदेश दिया था.
  • तत्कालीन ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने महज 2,500 नमूनों के आधार पर एक नया सर्वे कराकर 142 जातियों/समुदायों को ओबीसी सूची में शामिल कर दिया.
  • तृणमूल कांग्रेस सरकार के इस शॉर्टकट और बहुत कम सैंपल वाले सर्वेक्षण पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने आपत्ति जतायी थी.

ये भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा में ओबीसी आरक्षण से जुड़े 2 बिल पास, 113 समुदाय सूची से बाहर

भाजपा सरकार ने वापस ली याचिका, एकीकृत आरक्षण व्यवस्था होगी लागू

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद राज्य सरकार ने OBC-A और OBC-B के वर्गीकरण को पूरी तरह से समाप्त कर दिया. पूरे ओबीसी वर्ग के लिए एक ही एकीकृत आरक्षण व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया. इसके साथ ही, शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लंबित उस याचिका को भी वापस ले लिया, जो तृणमूल सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की थी. इसके साथ ही हाईकोर्ट की खंडपीठ ने साफ कर दिया कि नये नियमों के तहत जारी सभी ओबीसी प्रमाण पत्र अब अमान्य हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ओबीसी आरक्षण में बदलाव, शुभेंदु अधिकारी ने कोटा 17 से घटाकर 7 % किया, मुसलमान बाहर

भर्ती प्रक्रियाओं में खत्म होगा गतिरोध

अदालत के इस फैसले से उन उम्मीदवारों को झटका लगा है, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद नये नियमों के तहत ओबीसी प्रमाण पत्र हासिल किये थे. वे अब किसी भी सरकारी नौकरी या शैक्षणिक संस्थान में आरक्षण के हकदार नहीं होंगे और उन्हें ‘अनारक्षित/सामान्य’ श्रेणी में आवेदन करना होगा. हालांकि, कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्पष्ट आदेश से राज्य में लंबे समय से अटकी पड़ी विभिन्न सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रियाओं (Government Recruitment Exams) का रास्ता साफ हो जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >