हेस्टिंग्स : ओडिशा से लाया गया 125 किलो गांजा जब्त

ओडिशा से कोलकाता लाये गये 125 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो ड्रग्स सप्लायरों को गिरफ्तार किया है. लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने यह कार्रवाई हेस्टिंग्स थाना इलाके में की.

कोलकाता.

ओडिशा से कोलकाता लाये गये 125 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो ड्रग्स सप्लायरों को गिरफ्तार किया है. लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने यह कार्रवाई हेस्टिंग्स थाना इलाके में की. गिरफ्तार आरोपियों के नाम निजामुद्दीन मोल्लाह (28) और तईजुल मोल्लाह (28) बताये गये हैं. दोनों दक्षिण 24 परगना जिले के मोगराहाट और कुलपी के निवासी हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी एक निजी कार में बने गुप्त केबिन में गांजा छिपाकर ओडिशा से कोलकाता लाये थे. पुलिस को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक कार से ड्रग्स की खेप लेकर ओडिशा से कोलकाता आने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने निगरानी शुरू की. इसी दौरान खिदिरपुर रोड के पूर्वी क्षेत्र में एजेसी बोस रोड पर हेस्टिंग्स थाने के पास एक कार में सवार दो युवकों को काफी देर तक सड़क किनारे किसी का इंतजार करते देखा गया.

पुलिस को संदेह होने पर दोनों से पूछताछ की गयी, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इसके बाद कार की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान कार में बने एक गुप्त चेंबर से 124 पैकेट बरामद किये गये. पैकेट खोलने पर उनमें कुल 125 किलो गांजा पाया गया. इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >