तृणमूल नेता के घर और दुकान पर बमबाजी, भाजपा पर आरोप

दक्षिण 24 परगना के बासंती थाना क्षेत्र के हारभांगी गांव में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता अशोक प्रधान के घर व दुकान में बमबाजी हुई.

दक्षिण 24 परगना के बासंती थाना क्षेत्र की घटना

भाजपा ने आरोपों को तथ्यहीन करार दिया

पुलिस कर रही घटना की जांच

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण 24 परगना के बासंती थाना क्षेत्र के हारभांगी गांव में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता अशोक प्रधान के घर व दुकान में बमबाजी हुई. घटना मंगलवार रात की ही. घटना में उनके मकान को क्षति पहुंची है. घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित तृणमूल नेता ने आरोप लगाया है कि हमला भाजपा समर्थकों ने किया है. हालांकि, स्थानीय भाजपा नेताओं ने आरोप को आधारहीन करार देते हुए दावा किया कि यह घटना तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच आपसी गुटबाजी का नतीजा है. वहीं, तृणमूल नेता के बेटे कालीपद प्रधान ने कहा कि घटना के करीब आधे घंटे में पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने घर का पूरा हाल देखा. पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है. बासंती के तृणमूल विधायक श्यामल मंडल ने कहा कि इसके पहले भी तीन से चार बार अशोक प्रधान पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई है. घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से बात हुई है. उन्होंने आरोपियों के जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है. पुलिस अधिकारी राम कुमार मंडल ने कहा कि घटना के हर पहलुओं की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >