कूचबिहार में दिल का दौरा पड़ने से बीएलओ की मौत

परिवार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे खाने-पीने के बाद उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया.

कोलकाता. राज्य में चल रही एसआइआर प्रक्रिया के दौरान एक और बीएलओ की मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार रात कूचबिहार में हुई. मृत बीएलओ का नाम आशीष धर बताया गया है. परिवार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे खाने-पीने के बाद उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, आशीष धर कूचबिहार की बनेश्वर ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 103 के बीएलओ थे. परिवार का दावा है कि पेशे से प्राइमरी टीचर आशीष धर एसआइआर प्रक्रिया को लेकर काफी दिनों से तनाव में थे. इसे लेकर तृणमूल के प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष ने कहा कि बीएलओ पर दबाव डाला जा रहा है. उन्हें कम समय में ज्यादा काम करना पड़ रहा है. सभी बीएलओ में दबाव झेलने की क्षमता नहीं है. बीएलओ से दो साल का काम दो महीने में कराया जा रहा है. चुनाव आयोग को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी. वहीं, कूचबिहार उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुकुमार राय ने कहा कि कोई भी मौत दुखद है. मैं यह उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना के साथ कह रहा हूं. तृणमूल इसे लेकर राजनीति कर रही है. जब भी कोई मौत होती है, तो तृणमूल उसे एसआइआर से जोड़ देती है. उधर, एसडीओ गोविंदा नंदी ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >