राज्य में भाजपा बनायेगी अगली सरकार : शुभेंदु

कहा : सरकार बनते ही मई में हरेक महिला को तीन हजार रुपये मासिक अनुदान देने की करेंगे घोषणा

कहा : सरकार बनते ही मई में हरेक महिला को तीन हजार रुपये मासिक अनुदान देने की करेंगे घोषणा कोलकाता. भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को दावा किया कि राज्य में पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगी और अप्रैल तक सरकार बनायेगी. अप्रैल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस का 15 साल का शासन समाप्त हो जायेगा. श्री अधिकारी ने एक कार्यक्रम में कहा कि मतदाताओं ने अपना मन बना लिया है और जोर देकर कहा कि तृणमूल को उत्तर और दक्षिण बंगाल दोनों में निर्णायक हार का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी अब मतदाताओं को आतंकित नहीं कर पायेगी या प्रॉक्सी वोटिंग का सहारा नहीं ले पायेगी, क्योंकि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद फर्जी मतदाताओं के नाम हटा दिये जाने से ऐसी प्रथाओं पर अंकुश लग गया है. विपक्ष के नेता ने कहा कि हालात साफ हैं. हम 2026 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे और अप्रैल तक सरकार बनायेंगे. मई में हम हर महिला के लिए 3,000 रुपये मासिक अनुदान की घोषणा करेंगे. मैं आपको वचन दे रहा हूं. डोमिसाइल सर्टिफिकेट के मुद्दे पर श्री अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार ने साफ किया है कि एसआइआर प्रक्रिया के तहत डोमिसाइल सर्टिफिकेट सिर्फ़ खास परिस्थितियों में ही स्वीकार किये जा सकते हैं और सभी मामलों में मान्य नहीं हैं. अगर कोई इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) इस प्रावधान का गलत इस्तेमाल करता है या नियमों में हेरफेर करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है. चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी पर शुभेंदु ने कहा कि राज्य सरकार के साथ मिलकर एक सही और त्रुटि रहित वोटर लिस्ट सुनिश्चित करना भारत के चुनाव आयोग का संवैधानिक कर्तव्य है. अगर यह प्रक्रिया ठीक से और समय पर पूरी नहीं होती है, तो राज्य में संवैधानिक संकट पैदा हो सकता है, जिसके लिए राज्य सरकार और चुनाव आयोग दोनों ज़िम्मेदार होंगे. श्री अधिकारी ने साफ किया कि भाजपा किसी भी गड़बड़ी को लेकर कोर्ट जायेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी अवैध बांग्लादेशी या रोहिंग्या का नाम वोटर लिस्ट में ना हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANDIP TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >