मुख्य बातें
Mamata Banerjee : कोलकाता: भाजपा नेता देबजीत सरकार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी बांग्लादेश की तरह पश्चिम बंगाल को इस्लामी गणराज्य बनाने की राह पर हैं. आदिवासी समुदाय उनके रास्ते में बाधा बन रहा है, इसलिए उन पर अत्याचार किया जा रहा है. देबजीत सरकार ने कहा- हमारी पूरी पार्टी पश्चिम बंगाल में रहने वाले आदिवासी समुदाय के साथ खड़ी है. भाजपा आदिवासियों के अपमान को और बर्दाश्त नहीं करेगी. भाजपा नेता देबजीत सरकार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार को लेकर राष्ट्रपति की टिप्पणी पर कहा, “भारत की राष्ट्रपति का कोई भी अपमान भारत की भूमि पर आक्रमण है.
यह संविधान का अपमान है
भाजपा के प्रदेश कमेटी सदस्य तथा आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्र पाल ने भी ममता बनर्जी के व्यवहार की निंदा की है. उन्होंने कहा है कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत के संविधान का अपमान किया है. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ जिस प्रकार से आचरण किया गया, उसकी जितनी निंदा हो कम है. उन्होंने कहा कि यदि आदिवासी समाज को सम्मेलन के लिए जगह नहीं दिया जायेगा तो किसे दिया जायेगा. यह पहली बार नहीं है, जब राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनजाति समुदाय के लोगों का अपमान किया है. उन्होंने हाथों में ग्लव्स पहन कर जनजाति समुदाय के कार्यक्रम में नृत्य किया, मानो वह अछूत हो.
बंगाल की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हर विषय में राजनीति कर रही ममता
अग्निमित्र पाल पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजनीति का स्तर को इतना नीचे गिरा दिया है कि वह प्रत्येक विषय में राजनीति करने लगी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को अपना देश समझती है और वह चाहती है कि सब कुछ उसके मुट्ठी में है, वह जो चाहेगी वह कर सकती है. अग्निमित्र पाल ने कहा कि इसका जवाब पश्चिम बंगाल की जनता चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो जरूर देगी. इसका जवाब पश्चिम बंगाल की जनता आने वाले चुनाव में जरूर देंगी.अग्निमित्र पाल ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट के पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री ने पूरे भारत की नज़रों में पश्चिम बंगाल को बदनाम किया है.
Also Read: तृणमूल कांग्रेस से फिर भाजपा जायेंगे मुकुट मणि?, शांतनु की बैठक के बाद अटकलें तेज