Birbhum Coal Mine Blast : बीरभूम के कोयला खदान में भयंकर विस्फोट,7 श्रमिकों की मौत, कई अन्य घायल

Birbhum Coal Mine Blast : प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि कोयला खदान में विस्फोट के दौरान असावधानी के कारण यह हादसा हुआ.

Birbhum Coal Mine Blast : पश्चिम बंगाल के बीरभूम के वादुलिया कोयला खदान में भयंकर विस्फोट हुआ है. सोमवार सुबह हुई इस घटना में कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गई. बाकियों को बचाने की कोशिशें जारी है. खदान के अंदर अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है. यह भी सुनने में आ रहा है कि कई लोग घायल भी हुए हैं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

भारी संख्या में पुलिस बल किये गये तैनात

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार सुबह गंगारामचक कोयला खदान से कोयला निकालने के लिए विस्फोट किया गया. लेकिन अंदर मजदूर क्या काम कर रहे थे, इस पर किसी का ध्यान नहीं गया और उस लापरवाही की वजह से मजदूर फंस गए. बाद में वहां से 5 मजदूरों के शव बरामद किये गये. अभी इलाके में काफी तनाव है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

Also Read : Birbhum Coal Mine Blast : बीरभूम के कोयला खदान में भयंकर विस्फोट,7 श्रमिकों की मौत, कई अन्य घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >