ट्रक के धक्के से बाइक चालक की चली गयी जान

मरिषदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक के धक्के से एक मोटरसाइकिल चालक की मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस के दो वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की.

हल्दिया. मरिषदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक के धक्के से एक मोटरसाइकिल चालक की मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस के दो वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की. हालात नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा. कांथी के एसडीपीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो पायी. सूत्रों के अनुसार, सुबह सुकुनिया इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल चालक को धक्का मार दिया. सूचना मिलते ही मरिषदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. मोटरसाइकिल चालक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके मृत होने की पुष्टि की गयी.

मृतक की शिनाख्त दिव्येंदु कर (40) के रूप में हुई है. वह भूपतिनगर थाना क्षेत्र के उत्तर विजयनगर इलाके का रहने वाला था. इधर, घटना को केंद्र करके लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा. ट्रक को जब्त करने के साथ ही आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >