बाइक चालक पर चाकू से हमला, दो युवक गिरफ्तार

अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों को 7 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.

कोलकाता. टेंगरा इलाके में एक युवक को चाकू मारकर जख्मी करने के आरोप में पुलिस ने आशीष साव और कृष्ण कुमार साव नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. टेंगरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को सियालदह कोर्ट में पेश किया. अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों को 7 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है. अदालत में सरकारी वकील ने बताया कि इन दोनों पर आरोप है कि गुरुवार रात को टेंगरा इलाके के पागला डांगा रोड पर एक युवक देर रात बाइक चला रहा था. अचानक इन दोनों का किसी बात को लेकर उस युवक के साथ झगड़ा हो गया. आरोप है कि उसी समय आरोपियों ने इस युवक को चाकू मार दिया. लहूलुहान हालत में एनआरएस मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया गया. गिरफ्तार आरोपियों का अन्य क्या आपराधिक रिकार्ड है या नहीं, इस बारे में जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >