संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक, दो की मौत

मृतकों की पहचान आनंद प्रियदर्शी (23) एवं मोहम्मद फैयाज जमन मल्लिक (23) के रूप में हुई है.

ठाकुरपुकुर थानाक्षेत्र में स्थित जेम्स लॉन्ग सरणी इलाके में रविवार तड़के हुई घटना

मृतक बाइक चालक टॉलीगंज का, बाइक सवार भांगड़ इलाके के थे निवासी

कोलकाता. तेज रफ्तार से जा रही बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में बाइक चालक एवं पीछे बैठा बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गये. उधर, विपरित दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अन्य वाहन की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत करार दिया. मृतकों की पहचान आनंद प्रियदर्शी (23) एवं मोहम्मद फैयाज जमन मल्लिक (23) के रूप में हुई है. घटना ठाकुरपुकुर थानाक्षेत्र में स्थित जेम्स लॉन्ग सरणी एवं पूर्व पाड़ा रोड में रविवार तड़के की है. आनंद टॉलीगंज इलाके का निवासी था, जबकि फैयाज भांगड़ का रहनेवाला बताया गया है.

खबर पाकर ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर घटना के बाद से फरार वाहन की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों को खंगाला जा रहा है.

पुलिस का कहना है कि तड़के सुबह हुई इस घटना के बाद आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गये और काफी दूर तक वाहन का पीछा किया, हालांकि चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया. मृतकों के घरवालों को इसकी सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >