बस ने बाइक को मारी टक्कर बच्ची की कुचल कर हुई मौत

हादसा . मोटरसाइकिल से बेटी को लेकर घर लौट रहे थे पिता

हादसा . मोटरसाइकिल से बेटी को लेकर घर लौट रहे थे पिता बनगांव. उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा थाना के धर्मपुर दासपाड़ा इलाके में बस से कुचल कर दो साल की एक बच्ची की मौत हो गयी. हादसे में उसका पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात अशोकनगर के बनबनिया निवासी बप्पा उर्फ लखन देवनाथ अपनी दो साल की बेटी को लेकर गाइघाटा से हाबरा की ओर जा रहे थे. धर्मपुर दासपाड़ा इलाके में तेज रफ्तार में आ रही एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी. धक्के लगते ही बच्ची गिर पड़ी और बस उसे कुलचती हुई निकल गयी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. बप्पा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे हाबरा और फिर वहां से कोलकाता रेफर किया गया. उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है. बताया जा रहा है कि बाप्पा एक निमंत्रण कार्यक्रम से लौट रहा था. लौटते समय ही यह दुर्घटना हुई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बनगांव-दक्षिणेश्वर रूट पर डीएन 44 रूट की बस ने बाइक को टक्कर मारी. स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद बस को रोक कर कुछ देर के लिए तक जेसोर रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. उनका दावा है कि जेसोर रोड संकरी है, जिस पर डीएन 44 रूट की बसों में आगे निकलने की होड़ मची रहती है. इस कारण ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. खबर पाकर मौके पर पहुंची गाइघाटा थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के हस्तक्षेप से प्रदर्शनकारियों को हटाया गया. बस को जब्त करते हुए उसके ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >