मुख्य बातें
Bengal Weather: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में यह सप्ताह आंधी-बारिश का है. कोलकाता और हावड़ा में गुरुवार-शुक्रवार को 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही हुगली और उत्तर 24 परगना में बुधवार से ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो सकती है. गुरुवार को यहां 50-60 किमी प्रति घंटा की तेज आंधी चल सकती है.
पश्चिमी जिलों में उमस बरकरार
दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिल में रविवार तक लगातार बारिश के आसार हैं. पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पूर्व-पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया जिले में रविवार तक 50-60 किमी प्रति घंटा की आंधी और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है. हालांकि पश्चिमी जिलों में उमस बरकरार रहेगी. अगले तीन दिन दक्षिण बंगाल में तापमान में बदलाव नहीं होगा. उसके बाद के तीन दिनों में 2-3 डिग्री तक पारा गिर सकता है.
उत्तर बंगाल में आंधी-बारिश होने की संभावना
उत्तर बंगाल में गुरुवार तक सभी जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना है. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की तेज हवा चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बिहार पर बने चक्रवात और बिहार से आंध्र प्रदेश तक फैली द्रोणिका के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है. इसी वजह से पूरे बंगाल में बारिश के अनुकूल हालात बने हैं. हालांकि नमी की वजह से उमस भी बढ़ गयी है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बिहार के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन
मौसम विभाग ने बताया कि साउथ बिहार और उसके आस-पास के इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 0.9 किलो है. इसके अलावा बिहार से तटीय आंध्र प्रदेश तक एक एक्सियल लाइन फैली हुई है. यह झारखंड और ओडिशा से होकर गुज़रती है. इस वजह से, बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में जल वाष्प ज़मीन पर आ रही है. इसलिए, उत्तर और दक्षिण बंगाल में आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश संकेत है.
Also Read: कोलकाता को 72 घंटे तक सताएगी उमस भरी गर्मी, गुरुवार से बदलेगा बंगाल का मौसम
