बारुईपुर : बारुईपुर थाना क्षेत्र के टैंगरबेरिया इलाके पूजा समिति का गठन होना है. पूजा समिति के गठन को लेकर रविवार को हुए हिंसक झड़प में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गयी. आरोप है कि लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला. मृत भाजपा कार्यकर्ता का नाम बापी प्रमाणिक है. मृतक के परिवार ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूजा समिति गठन को लेकर बहस शुरू हुई थी, जो बाद हिंसक झड़प में बदल गयी. परिवार का कहना है कि तृणमूल के लोग बापी दा को घर से बुलाकर ले गये और पीट-पीट कर मार डाला. बेहोशी की हालत में परिवार के लोग बापी दा को अस्पताल ले गये, लेकिन डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में
