बंगाल में भारत विरोधी नेटवर्क तैयार कर रही थी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

Suspected Pakistani ISI Agent Arrested Bengal: पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बनगांव से संदिग्ध आईएसआई एजेंट और पाकिस्तानी नागरिक राणा रऊफ को गिरफ्तार किया है. नेपाल के रास्ते भारत में घुसा यह संदिग्ध कथित तौर पर सेना की जासूसी कर रहा था.

Suspected Pakistani ISI Agent Arrested Bengal: पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने एक देशविरोधी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान पाकिस्तान के फैसलाबाद निवासी राणा रऊफ उर्फ वहाब आलम के रूप में हुई है. खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि राणा रऊफ के तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हो सकते हैं. एसटीएफ ने रऊफ की निशानदेही पर कोलकाता के तपसिया (Topsia) इलाके में मंगलवार देर रात छापेमारी कर उसके एक स्थानीय मददगार को भी गिरफ्तार किया.

नेपाल के रास्ते भारत में घुसा था संदिग्ध आईएसआई एजेंट

एसटीएफ की शुरुआती जांच में पता चला है कि राणा रऊफ वर्ष 2012 में पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आया था. कुछ समय नेपाल में बिताने के बाद वह पश्चिम बंगाल में आकर बस गया. यहां फर्जी पहचान पत्र भी बनवा लिये. इससे उसके पाकिस्तानी होने के बारे में किसी को पता नहीं चल पाया. आरोपी पिछले काफी समय से भारतीय सशस्त्र बलों (Indian Armed Forces) की गतिविधियों, सैन्य टुकड़ियों की आवाजाही और संवेदनशील रेल मार्गों पर नजर रख रहा था.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ISI और जैश-ए-मोहम्मद के राज खोलेगी अर्पिता सरकार! हमीम ने सौंपा था हनीट्रैप का जिम्मा

कोलकाता के तपसिया से पकड़ा गया मददगार

उसके एक सहयोगी को राजधानी कोलकाता के तपसिया इलाके से गिरफ्तार किया गया. इसी ने रऊफ को रहने की जगह, लॉजिस्टिक सहायता और स्थानीय नेटवर्क बनाने में मदद कर रहा था. एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ISI के नेटवर्क! संदिग्ध आतंकी हमीम की गर्लफ्रेंड झारखंड से गिरफ्तार

संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान भेजे जाने की आशंका

एसटीएफ अधिकारी के अनुसार- हम यह पता लगा रहे हैं कि रऊफ ने अब तक किस तरह की सामरिक जानकारी जुटायी है. यह भी पता कर रहे हैं कि क्या ये जानकारियां सीमा पार स्थित आकाओं को भेजी जा चुकी हैं. मामले में अन्य स्थानीय मददगारों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >