मुख्य बातें
Bengal News: दुर्गापुर: छवि दास दुर्गापुर स्टिल प्लांट (डीएसपी) मेन हॉस्पिटल में नर्स ( परिचारिका) के तौर पर काम करती थी.छवि दास चंडीदास डी सेक्टर स्थित क्वाटर में प्रदीप चक्रवर्ती नामक व्यक्ति के साथ रहती थी. छवि का शव उसके घर से बरामद किया गया है. पति पर हत्या का आरोप लगाया गया है. मृतका के पति प्रदीप चक्रवर्ती को पुलिस हिरासत में ले लिया है. खबर मिलते ही घटनास्थल पर एसीपी दुर्गापुर सुबीर राय, थाना प्रभारी संजीव दे सहित काफी संख्या में पुलिस पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
क्या है मामला
स्थानीय लोगों के अनुसार छवि दास अपने पति प्रदीप चक्रवर्ती के साथ डी-सेक्टर स्थित दुर्गापुर इस्पात कारखाने के आवास में रहती थीं, जो तृणमूल श्रमिक संगठन के कार्यालय के पास है बुधवार सुबह घर से तेज सड़ी-गली दुर्गंध निकलने पर लोगों को शक हुआ. जब दरवाजा खोलकर घर के भीतर देखा गया तो कंकाल शव देख लोग दंग रह गए . तुरंत दुर्गापुर थाना पुलिस को सूचना दी गई.
शव को जलाकर नमक से ढकने का आरोप
शव का शरीर जला एवं शरीर पर नमक मिलने से शरीर के अधिकांश हिस्सा गल चुकी थी, एवं शव कंकाल में परिणित हो चुका था. संभावना जताई गई कि दुर्गन्ध न फैले इसलिए हत्यारे ने शव को पहले जलाया एवं दुर्गंध न फैले इसलिए शरीर पर नमक लगा दिया था.
स्थानीय लोगों ने की कड़ी सजा की मांग
शव मिलने की खबर पर घर के समीप लोगो की एवं अस्पताल में आया के काम करने वाली महिलाओं की भीड़ जमा हो गई. एवं हंगामा मचाते हुए पति पर हत्या करने की आरोप लगाते हुए पिटाई करने लगे. लोगों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. छवि दास बहुत अच्छी इंसान थीं.
जांच में जुटा प्रशासन
दोनों के बीच कई महीनों से घरेलू कलह चल रही थी.आशंका है कि पारिवारिक कलह के कारण पति ने उनकी हत्या की है . दुर्गंध बाहर न फैले इसके लिए शव पर नमक डाला गया था. प्रशासन की घटना की जांच कर दोषी को कड़ी सजा देनी होगी. फिलहाल दुर्गापुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घटना स्थल पर पुलिस ने कड़ी घेराबंदी की है.
Also Read: ममता बनर्जी पर भड़के देवेंद्र फडणवीस, बोले- बंगाल की CM कर रहीं ओछी राजनीति
