तृणमूल की शिकायत के बाद चुनाव आयोग का एक्शन, हटाये गये मालदा के पर्यवेक्षक

Bengal Election: पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए दो चरणों 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी. इस बार आयोग ने पर्यवेक्षकों की संख्या बढ़ाते हुए 84 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किये हैं, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जा सके.

Bengal Election: कोलकाता. बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक कदम उठाते हुए मालदा में तैनात एक पुलिस पर्यवेक्षक को हटा दिया है. यह कार्रवाई सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की शिकायत के बाद की गयी है. इसके साथ ही पांच अन्य पुलिस पर्यवेक्षकों का भी तबादला कर दिया गया है. पुलिस पर्यवेक्षक जयंत कांत पर आरोप था कि उनकी पत्नी बिहार के जमुई जिले में भाजपा नेता हैं. बंगाल चुनाव में जयंत कांत कोमालदा के चार संवेदनशील मतदान केंद्र मानिकचक, मोथाबारी, सुजापुर और वैष्णवनगर में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था.

पत्नी के भाजपा नेता होने का था आरोप

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि जयंत कांत की पत्नी बिहार में भाजपा की नेता हैं, जिससे उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठता है. पार्टी नेताओं ब्रात्य बसु और पार्थ भौमिक ने संवाददाता सम्मेलन इस मुद्दे को उठाया था और सबूत के तौर पर तस्वीरें भी जारी की थीं. शिकायत की जांच के बाद चुनाव आयोग ने जयंत कांत को हटा कर उनकी जगह आइपीएस अधिकारी हृदय कांत को नियुक्त किया है, जो बिहार कैडर के अधिकारी हैं. इससे पहले तृणमूल की शिकायत पर भवानीपुर के एक चुनाव अधिकारी का भी तबादला किया जा चुका है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन जगहों पर भी हुआ तबादला

केवल मालदा ही नहीं, बल्कि जंगीपुर, रघुनाथगंज, सागरदीघी, आसनसोल, खड़गपुर और उत्तर 24 परगना के कई इलाकों में भी पुलिस पर्यवेक्षकों को बदल दिया गया है. आयोग का यह कदम चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आयोग ने सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने जंगीपुर में हालिया अशांति को गंभीरता से लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है.

Also Read: बंगाल में 23 रिटर्निंग ऑफिसरों का फिर हुआ तबादला, भवानीपुर पर आया ये फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >