Bengal Crime News : बिहार और कोलकाता पुलिस ने भागलपुर में अवैध हथियार फैक्टरी का किया भंडाफोड़

Bengal Crime News : कोलकाता पुलिस के बयान में कहा गया कि कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल, बिहार एसटीएफ और भागलपुर के अमडंडा थाने की एक टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान 15 अर्धनिर्मित 7.65 एमएम पिस्तौल के साथ कई हथियार बरामद हुए है.

Bengal Crime News : पड़ोसी राज्य बिहार के भागलपुर में एक अवैध बंदूक फैक्टरी पर कोलकाता पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और अर्धनिर्मित आग्नेयास्त्रों को जब्त किया गया.

पिस्तौल के साथ ही कई हथियार हुए बरामद

कोलकाता पुलिस के बयान में कहा गया कि कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल, बिहार एसटीएफ और भागलपुर के अमडंडा थाने की एक टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान 15 अर्धनिर्मित 7.65 एमएम पिस्तौल, एक खराद मशीन, एक ड्रिलिंग मशीन, पीसने और पॉलिश करने में काम आने वाली मशीन और इन हथियारों के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और उपकरण भारी मात्रा में बरामद किए गए.

Also read : Bengal Flood : ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा, बाढ़ में मारे गये लोगों के परिजनों काे मिलेंगे दो-दो लाख

पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में

अवैध बंदूक बनाने वाली यह इकाई भागलपुर जिले के चांदपुर गांव में स्थित थी. बयान के मुताबिक, इस संबंध में चार श्रमिकों और संपत्ति के मालिक को हिरासत में लिया गया है.

Also read : Bengal Flood : बर्दवान में बाढ़ की स्थिति से ममता बनर्जी चिंतित, बेघरों को घर और किसानों को देंगी मुआवजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >