कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार बोले- उपचुनाव से पहले मुसलमानों को धमका रहे शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पर अल्पसंख्यकों को धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव से पहले राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गये हैं. नेताओं ने अभी से अपनी-अपनी जीत के दावे भी करने शुरू कर दिये हैं. मंगलवार को बयानों के केंद्र में नंदीग्राम रहा. हल्दिया में अपने-अपने उम्मीदवारों के नामांकन में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के नेताओं के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

भाजपा को वोट न देने पर दमन-उत्पीड़न की दे रहे धमकी: सरकार

कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान के नामांकन के लिए हल्दिया पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर मुसलमानों को धमकी देने का आरोप लगाया. शुभंकर सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि अगर भाजपा को वोट नहीं दिया, तो अल्पसंख्यकों को दमन और उत्पीड़न झेलना होगा.

ये भी पढ़ें: हल्दिया में बोले शुभेंदु अधिकारी- नंदीग्राम उपचुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीतेगी भाजपा

कोई सरकार स्थायी नहीं होती : शुभंकर सरकार

कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि कोई यह समझता है कि उसकी सरकार स्थायी है, तो उसकी यह सोच गलत है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस, वामफ्रंट और तृणमूल कांग्रेस की बारी-बारी से बंगाल में सरकारें बनीं. कोई भी सरकार हमेशा के लिए नहीं बनी. सभी सरकारें चली गयीं. अभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी है. यह सरकार भी स्थायी नहीं है. चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अल्पसंख्यकों पर जिस तरह के बयान दे रहे हैं, वह उन्हें शोभा नहीं देती.

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम के कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने किया नामांकन, शुभेंदु और ममता पर बरसे शुभंकर सरकार

6 अक्टूबर अल्पसंख्यकों के लिए परीक्षा का दिन : शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंगलवार को नंदीग्राम और रेजीनगर के अल्पसंख्यक मतदाताओं का जिक्र करते हुए कहा- ये लोग मुझे वोट नहीं देते. भाजपा को भी वोट नहीं देते. आज मैं अपील करता हूं, आपके पास एक सुनहरा अवसर है. आपको साबित करना होगा कि आप सरकार के साथ हैं या नहीं. आप सरकार का समर्थन करते हैं या नहीं. मुख्यमंत्री ने आगे कहा- 6 अक्टूबर को आपकी भी परीक्षा है. आपको इस परीक्षा में पास होना है या फेल, यह फैसला मैं आप पर छोड़ता हूं.

ये भी पढ़ें: Video: शुभेंदु अधिकारी का नंदीग्राम की जनता को आश्वासन, अल्पसंख्यक वोटरों से सवाल- आप सरकार के साथ हैं या नहीं?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >