फर्जी पुलिस अधिकारी बन कर दो लोगों को पीटा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

फर्जी पुलिस अधिकारी बन कर प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है.

युवक ने लगाया प्रेमिका के घरवालों पर आरोप

संवाददाता, कैनिंग.

फर्जी पुलिस अधिकारी बन कर प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. इतना ही नहीं, माथे पर बंदूक लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी. घटना दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थाना के सातमुखी मौखाली इलाके की है.

जानकारी के मुताबिक चंदन मंडल नामक एक युवक का एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. घायल युवक के परिजनों का कहना है कि वे लोग गरीब हैं, इसलिए प्रेमिका के घर वाले इस रिश्ते को मानने से इंकार कर रहे थे. बुधवार की रात प्रेमी चंदन व उसका साथी सुधामय हालदार कुलतली थाना क्षेत्र के कैलाशनगर इलाके में अपने घर के पास खड़े थे. उसी समय लाल रंग की एक कार वहां पहुंची. कार में चार-पांच लोग सवार थे.

उनलोगों ने खुद को पुलिस बताया. इस दौरान चंदन व उसके साथी को उठा कर कार में बैठाया. सातमुखी मौखाली इलाके में दोनों की पिटाई की गयी. उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी. रात में ही दोनों ने कैनिंग थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है. चंदन मंडल ने बताया कि उसकी प्रेमिका के घरवाले रिश्ते को पसंद नहीं कर रहे थे. प्रेमिका को उसके बुआ के घर भेज दिया गया था. उसके भाई ने फोन कर बताया कि वह कुछ बात करना चाह रहा है और सब ठीक कर दिया जायेगा. तभी कार लेकर कुछ युवक वहां पहुंचे व खुद को पुलिस बता कर आरोल लगाया कि रास्ते पर शराब पी जा रही है. जबरन गाड़ी में उठा लिया गया और पिटाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >